![]() |
गीता की पुस्तक देखकर लग सकता है की गीता को पढ़ने में बहुत समय लग जायेगा लेकिन सच बिलकुल अलग है, अगर आप गीता का ज्ञान लेना चाहते है तो केवल “श्लोको” का अनुवाद पढ़े, और व्याख्या भी न पढ़ें | केवल अनुवाद ही पढ़े, ऐसा करने से लगभग सात दिनों में गीता पूरी हो जाएगी और आपको आनंद भी आएगा |
व्याख्या क्यों न पढ़े और कब पढ़े?
यदि आप शुरू में ही व्याख्या पढ़ लेंगे तो अपने दिमाग पर लेखक की सोच प्रत्यारोपित कर लेंगे | आपको गीता तीन बार पढ़नी चाहिए, पहली बार में आपको पता चलेगा की गीता में क्या कहा गया है, दूसरी बार में थोड़ा समझेंगे, फिर तीसरी बार में आप अपनी तरफ से व्याख्या बना पायेगें |
इसके बाद आपको अलग-अलग लेखकों द्वारा दी गयी व्याख्या पढ़ना चाहिए और अपनी व्याख्या को और उन्नत करना चाहिए | हर मनुष्य को एक बार गीता अवश्य पढ़ना चाहिए |
गीता में स्वयं भगवान श्री कृष्ण ने अपने श्री मुख से उपदेश दिया है जो की आपकी बुद्धि के द्वार खोल देगा |
Comments